Punjab Govt AD
HomeHimachalमासिक एड्स जागरुकता कार्यक्रम का कैंडल लाइट के साथ समापन

मासिक एड्स जागरुकता कार्यक्रम का कैंडल लाइट के साथ समापन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : आज रेड रिबन क्लब अटल बिहारी वाजपेई राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा के तत्वाधान में मासिक एड्स जागरुकता कार्यक्रम का कैंडल लाइट के साथ समापन किया गया। इस अवसर रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर किरण कुमारी ने कहा कि जिला एड्स प्रोग्राम अधिकारी व रेड रिब्बन सोसाइटी के निर्देशानुसार पूरे दिसंबर माह में जनमानस को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं, महाविद्यालय अयोजित करवाई गई, जिसमें से अब तक चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, और नुकड नाटक आयोजित किए गए हैं। आज एड्स मासिक कार्यक्रम का समापन कैंडल लाइट से हुआ जोकि एड्स के कारण मृत्यु हुए लोगों को और जो एड्स के कारण संक्रमित है उनको अपनापन मसूस करवाना है। उन्होंने यह भी कहा कि एचआईवी / एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जिसका अब तक कोई इलाज नहीं है। एचआईवी से संक्रमित होने वाला पीड़ित जीवनभर के लिए इस वायरस से ग्रसित हो जाता है। हालांकि विशेषज्ञों ने एचआईवी से बचने के कुछ उपाय बताए हैं। एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी व रेड रिबन क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -