जालंधर, ENS: महानगर के जालंधर हाइट्स से बड़ी खबर सामने आई है। जहां Monitor Lizard (गो) के आने से लोगों में हड़कंप मच गया। दरअसल स्थानीय लोग तो पहले इसे देखकर मगरमच्छ का बच्चा समझने लगे। इस दौरान उन्होंने तुरंत जंगलात विभाग को सूचना दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जब जंगलात विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह गगरमच्छ का बच्चा नहीं Monitor Lizard है। जंगलात विभाग ने बताया कि एक महीने में करीब 10 से अधिक मॉनिटर लिजर्ड को पकड़ जंगल में छोड़ा जा चुका है। जंगलात विभाग के रेंज अफसर जसवंत सिंह का कहा कि गो धरती के नीचे ही रहती है।
लेकिन इस समय बरसातें और बाढ़ के कारण ये जीव धरती से बाहर आने शुरु हो चुके हैं। गांवों से निकलकर शहर की तरफ इन्होंने अपना रुख किया हुआ है। कर्मचारी प्रदीप ने Monitor Lizard को पकड़ा और कहा कि जब भी सूचना मिलती है तो तुंरत मौके पर पहुंच कर जानवरों को काबू कर जंगलों में छोड़ दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर जसवंत सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब भी ऐसा जानवर दिखाई दे तो पैनिक ना हो, तुरंत विभाग को सूचित करें। उन्होंने कहा कि लोगों को डर होता है कि कहीं गो बच्चों को खा न ले। लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि बरसात में 2 महीने तक गो दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि गो के काटने के कारण हल्का इंफेक्शन जरुर होती है। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है।