मोहालीः देश-भर में दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस साल दिवाली 31 नवंबर को मनाई जाएगी। इसके बाद 2 नवंबर को विश्कर्मा व गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में बच्चों को 31 अक्टूबर और 1 नवबंर की स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी रहेंगी। कहा जा रहा है कि 3 नवंबर को भाई दूज की स्कूलों में छुट्टी हो सकती है। अगर 3 नवबंर की छुट्टी रही तो बच्चों को इस सप्ताह चार दिन छुट्टियां हो जाएंगी।
दरअसल, 2 नवंबर को शनिवार है और 3 नवंबर को रविवार है, तो बच्चे 4 नवबंर से स्कूल जाएंगे।
एक नवंबर से पंजाब के सभी स्कूलों की समय बदल गया है। लेकिन स्कूली बच्चे 4 नवंबर से 9 बजे स्कूल जा सकेंगे क्योंकि तीन नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी है। दरअसल, राज्य में 31 अक्टूबर को दीवाली और एक नवंबर को विश्वकर्मा की छुट्टी है। वहीं, शनिवार यानी 2 नवंबर को टीका के कारण भी छुट्टी रहेगी और तीन नवंबर को रविवार है इसलिए स्कूल सोमवार यानी चार नवंबर को शुरू होंगे।