मोगा : नगर कोंसिल और लोक सभा के चुनाव को देखते हुए अब शिरोमणि अकाली दल ने पूरी तरह से कमर कस ली है। मोगा जिले में 2 विधान सभा हल्के जिनमे मोगा और धर्मकोट में प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने हल्का इंचार्ज की नियुक्ति की है। संजीत सिंह सन्नी गिल को हल्का इंचार्ज लगाया गया है वही धर्मकोट से पूर्व मंत्री तोता सिंह के बेटे बरजिंदर सिंह बराड़ को धर्मकोट का हल्का इंचार्ज लगाया गया है।हल्का इंचार्ज लगाने के बाद आज हल्का धर्मकोट के सैकड़ों अकाली दल के वर्कर बरजिंदर सिंह बराड़ को बधाई देने पहुंचे वही बरजिंदर सिंह बराड़ ने जहा उनका धन्यावाद किया।
वही शिरोमणि अकाली दल को और ऊंचा उठाने की बात की। उन्होंने कहा की वह अपने पिता जी की तरह ही धर्मकोट हल्के की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा की आने वाले चुनाव में शिरोमणि अकाली दल पंजाब की सभी पंचायतों पर अपनी जीत हासिल करेगा। लोक सभा के चुनाव के लिए भी जिला मोगा से ही अच्छे उम्मीदवार को टिकट देकर सांसद बनाया जाएगा।
