Punjab Govt
HomeHimachalमोदी सरकार ने जीएसटी की स्लैब कम करके मझले व्यापारियों को दिया...

मोदी सरकार ने जीएसटी की स्लैब कम करके मझले व्यापारियों को दिया नवरात्रों का तोहफा; दविंदर भुट्टो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित:कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने वीरवार को बंगाणा बाजार का दौरा कर स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में किए गए जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में कमी के फैसले को ऐतिहासिक और जनता हितैषी बताया।

भुट्टो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा आम जनता और विशेषकर मध्यम वर्गीय व छोटे दुकानदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार जगत की लंबे समय से यह मांग थी कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर लगने वाले जीएसटी को कम किया जाए। मोदी सरकार ने समय रहते इस पर निर्णय लिया है, जिससे सीधे तौर पर दुकानदारों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ होगा। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार की यह पहल न केवल व्यापार को मजबूती देगी बल्कि आम जनता को भी महंगाई से राहत पहुंचाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले नौ वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने आम जनमानस के जीवन स्तर को उठाने का कार्य किया है। भुट्टो ने स्थानीय दुकानदारों को विश्वास दिलाया कि भाजपा हमेशा छोटे व्यापारियों और मझोले दुकानदारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करता है, जबकि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करती है।

भुट्टो ने दुकान दारों से आग्रह किया कि वे अफवाहों और गलत सूचनाओं से बचें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जीएसटी में कमी से स्थानीय व्यापार को नया संबल मिलेगा और बाजारों में रौनक लौटेगी। इस  मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,उपाध्यक्ष राज कुमार मनकोटिया, स्थानीय प्रधान विजय शर्मा सुदर्शन शर्मा, व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -