HomeNationalढक्कन टूटने से गटर में गिरा मोबाइल संचालक, देखें CCTV

ढक्कन टूटने से गटर में गिरा मोबाइल संचालक, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वलसाडः गुजरात के वलसाड में भीषण हादसा हो गया। दरअसल, गटर का ढक्कन टूटने से युवक गटर के अंदर गिर गया। घटना में युवक को घायल हो गया। घायल युवक की पहचान निखिल गुलानी के रूप में हुई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, मोबाइल दुकान संचालक अपनी दुकान के बाहर खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान समय अचानक गटर का ढक्कन टूट गया। बताया जा रहा है कि गटर में गिरने से निखिल गुलानी को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि युवक दुकान के बाहर बड़े आराम से फोन पर मस्त था। इस दौरान जैसे ही यूुवक दुकान की ओर मुड़ने लगा तो अचानक गटर का ढक्कन टूट गया और युवक गटर में गिर गया। घटना में युवक को फोन जोर से जमीन पर लगा। वहीं हादसे के बाद तुरंत दुकान से कर्मी मदद के लिए आए। जिसके बाद युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक की हालत स्थिर है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -