Loading...
- Advertisement -
HomeHimachalविधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ के थाना कलां में रक्त जांच लैब...

विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ के थाना कलां में रक्त जांच लैब का किया उद्घाटन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बंगाणा के सिविल अस्पताल में जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा: विवेक शर्मा

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सीएचसी थाना कलां में जनता को एक बड़ी स्वास्थ्य सेवा पहल के तहत नई रक्त जांच प्रयोगशाला (लैब) का उद्घाटन कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा द्वारा किया गया। इस प्रयोगशाला के उद्घाटन से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने और ग्रामीण जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि इस बड़ी लैब जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना कलां स्थापित की है इससे जनता को निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। विवेक शर्मा ने कहा कि थाना कलां अस्पताल में मरीजों को रक्त परीक्षण मशीन के माध्यम से मरीजों के हीमोग्लोबिन, लाल रक्त कणिका, श्वेत रक्त कणिका, प्लेटलेट्स, शुगर, लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, हृदय संबंधी परीक्षण आदि निशुल्क किए जाएंगे। प्रदेश सरकार द्वारा अस्पताल में शुरू की गई इस सुविधा से मरीजों को राहत मिलेगी। विवेक शर्मा ने कहा कि बंगाणा के सिबिल अस्पताल में जल्द मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। उसके लिए 50 लाख की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और स्थापित करने के लिए कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव एक बड़ी समस्या रही है। लोगों को साधारण रक्त जांच के लिए भी मुख्य शहरों या दूर-दराज के अस्पतालों में जाना पड़ता था। इससे समय और धन की बर्बादी होती थी, साथ ही कई बार इलाज में देरी भी हो जाती थी। इन परिस्थितियों को देखते हुए, थाना कलां में यह रक्त जांच प्रयोगशाला स्थापित की गई है, जो क्षेत्र के नागरिकों को न केवल तत्काल जांच सेवाएं प्रदान करेगी बल्कि उनके इलाज में भी सहायक सिद्ध होगी। वहीं थाना कलां अस्पताल को आदेश अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा।

विवेक शर्मा ने कहा यह प्रयोग शाला क्षेत्र के नागरिकों के लिए वरदान साबित होगी। हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण जनता को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। उन्होंने आगे बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं और आने वाले समय में अन्य आधुनिक सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस लैब के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करें।

कुटलैहड़ के थाना कलां स्थित हुई लैब की विशेषताएं और सेवाएं

विवेक शर्मा ने कहा कि यह रक्त जांच लैब अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है। यहां विभिन्न प्रकार की रक्त जांच जैसे शुगर टेस्ट, हीमोग्लोबिन जांच, थायरॉइड टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, और किडनी तथा लिवर फंक्शन टेस्ट किए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह लैब एक दिन में सैकड़ों से अधिक जांचें करने की क्षमता रखती है। साथ ही, जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों को इलाज में देरी नहीं होगी। शर्मा ने कहा कि इस लैब में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है, जो मरीजों को बेहतर और सटीक सेवा प्रदान करेंगे। इसके अलावा, जरूरतमंद और गरीब मरीजों के लिए सरकार की ओर से रियायती दरों पर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस मौके पर उपमंडलाधिकारी नागरिक बंगाणा सोनू गोयल,बीएमओ डॉ नरेश शर्मा, तहसीलदार बंगाणा अमित शर्मा,खंड बिकास अधिकारी सुशील कुमार, थाना प्रभारी रोहित चौधरी, डॉ हिमांशू नड्डा,डॉ अतुल राणा,कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका,देसराज मोदगिल,बीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी ,स्वास्थ्य स्टाफ एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page