Punjab Govt AD
HomeHimachalतनोह में बहुउद्देशीय समुदायिक भवन का विधायक भुट्टो ने किया भूमि पूजन

तनोह में बहुउद्देशीय समुदायिक भवन का विधायक भुट्टो ने किया भूमि पूजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुटलैहड़ को आदर्श विस क्षेत्र बनाने का खाखा तैयार,हर समस्या का होगा समाधान: देवेन्द्र भुट्टो 

ऊना/ सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा की ग्राम पंचायत तनोह में 5 पंचायतों की सुविधा के लिए 49 लाख 90 हजार की लागत से बनने बाले बहुउद्देशीय समुदायिक भवन यानी मैरिज पैलेस का बुधवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने विधिवत् भूमि पूजन किया। और इस बड़ी उपलब्धि पर जनता को बधाई दी। स्थानीय वार्ड से बीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य ने अपने बीडीसी बार्ड तनोह में इस बड़ी जनता को सुविधा देने के लिए मंच से विधायक भुट्टो का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विधायक भुट्टो क्षेत्र की जनता का दुख दर्द जानते है। आर्य ने कहा कि 20 बर्षो तक बीडीसी अध्यक्ष पद पर रहकर जनता की भरपूर सेवा की। ओर कुटलैहड़ विस क्षेत्र की हर पँचायत के लोगों से बेहतर मेलजोल रखा। और उसी का नतीजा बीते विस चुनावो में 76 सौ मतों की रिकॉर्ड बढ़त से चुनाव जीते। आर्य ने कहा कि कुटलैहड़ के बिधायक बनने के बाद भी देवेन्द्र भुट्टो में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। और अपने दस माह के कार्यकाल में कुटलैहड़ की जनता की अधिकतर समस्याओं के समाधान ओर मैरिज पैलिस,खेल मैदान भवन निर्माण सड़कों रास्तों के लिए बजट प्रावधान करके जनता की सेवा में लगे हुए है। ओर कुटलैहड की जनता के सुख दुख में बराबरी की हिस्सेदारी निभा रहे है। 

बही विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार में नायक की भूमिका में सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू से हमने जो भी मांगा है। वह हमें तत्काल मिला है। हमने मैरिज पैलेस के लिए 12 करोड़ से ज्यादा बजट में प्रावधान करवाया है। और अभी तक दस के करीव मैरिज पैलेस के भूमि पूजन करके कार्य शुरू करवाया है। भुट्टो ने कहा कि हमने दस माह के कार्यकाल में किसी प्रकार के कोई राजनीतिक द्वेष भाव से काम नहीं किया है। जो भी अपनी समस्या लेकर आया है। हमने उनका काम किया है। उनसे राजनीतिक विचार धारा नहीं पूछी। भुट्टो ने कहा कि हमने चुनाव खत्म होते ही कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सभी चुने हुए प्रतिनिधियों से आग्रह किया था। कि अपनी अपनी पँचायत को विकास का मॉडल बनाने का एक खाखा तैयार करें। और राजनीति विचार धारा को अलग करके केवल बिकास को चुने। ओर जो भी समस्या या विकास के लिए धन की जरूरत है उसे हम पुरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड विस क्षेत्र को एक आदर्श क्षेत्र बनाना है। और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। इस मौके पर एसडीम बंगाणा मनोज कुमार खण्ड बिकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली,जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी, दलजीत शर्मा, अधिकारी, कर्मचारी, पँचायत प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -