Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeNationalबदमाशों ने व्यक्ति को मारा चाकू, अस्पताल ने खानापूर्ति कर थाने भेजा,...

बदमाशों ने व्यक्ति को मारा चाकू, अस्पताल ने खानापूर्ति कर थाने भेजा, 1 घंटे तड़पने के बाद मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उदयपुरः शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, सवीना थाने में 1 घंटे तक एंबुलेंस में युवक तड़पता रहा। बाद में उसे एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सुबह 4 बजे बदमाशों ने उसे लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चाकू मार दिया और उसे घायल हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए। दरअसल, घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों को खानापूर्ति करने के बाद अस्पताल प्रशासन ने उसे थाने भेज दिया जिसके बाद थाने के बाहर ही उसकी 1 घंटे तड़पते हुए मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों मे रोष पाया जा रहा है और उन्होंने पुलिस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी देते प्रेम गमेती के साले हीरालाल ने बताया कि उनके जीजा प्रेम वीरवार सुबह 4 बजे घर (विजयसिंह पथिक नगर, सवीना) से कृषि मंडी में काम पर जा रहे थे। सेक्टर-8 से गुजर रही रेलवे लाइन के पास 3 बदमाशों ने उनको घेर लिया। बदमाशों ने लूटने की कोशिश की, तो उन्होंने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जीजा के चिल्लाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद वह लोग पुलिस के सहयोग से गंभीर रूप से घायल जीजा को सेटेलाइट हॉस्पिटल ले गए, जहां से उनको एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उनको टांके लगाए और पट्टी कर दी। फिर डॉक्टरों ने उसे थाने ले जाकर रिपोर्ट लिखवाने को कहा। जीजा को एंबुलेंस में लेकर थाने में रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे तो वहां एक घंटे तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई। घायल प्रेम गमेती एंबुलेंस में दर्द से कराहते रहे।

सवीना थानाधिकारी लादूराम ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि लूट की नीयत से युवक पर चाकू से हमला किया गया था। युवक के पीठ, कमर, हाथ सहित 5 से 6 जगह गंभीर घाव हैं, जिसके कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए 4 अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही हैं। परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।

प्रेम गमेती की मौत के बाद एमबी हॉस्पिटल के बाहर परिजनों ने प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण प्रेम की जान गई। परिजनों ने मुआवजे और लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद सवीना और हाथीपोल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page