Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsDAV College परिसर में बदमाशों ने क्रिकेट कोच को मारी गोली, मचा...

DAV College परिसर में बदमाशों ने क्रिकेट कोच को मारी गोली, मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसीः डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बदमाशों ने क्रिकेट कोच राम लाल यादव उर्फ दादा (62) को गोली मार दी। पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगने से घायल राम लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है। सुबह-सुबह वारदात से हड़कंप मच गया है। घटना के वक्त मार्निंग वॉक के लिए डीएवी इंटर कॉलेज पहुंचे लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना का कारण अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

कबीरचौरा निवासी राम लाल यादव उर्फ दादा डीएवी कॉलेज में क्रिकेट कोच हैं। रोज की भांति वह सोमवार सुबह 5:30 बजे डीएवी कॉलेज मैदान पहुंचे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने राम लाल पर फायर झोंक दिया। क्रिकेट कोच राम लाल के पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगी और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गए। अलसुबह डीएवी कॉलेज के मैदान में गोली चलने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बदमाश असलहा लहराते हुए कॉलेज के गेट से होकर भाग गए। सूचना मिलते ही राम लाल के परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन रामलाल को इलाज के लिए मलदहिया स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक रामलाल को बदमाशों ने क्यों गोली मारी है इसका कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस पुरानी रंजिश को केंद्र मानकर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -