Punjab Govt AD
HomePanchkulaHaryana News: बदमाशों ने घरों पर की पत्थरबाजी, दी जान से मारने...

Haryana News: बदमाशों ने घरों पर की पत्थरबाजी, दी जान से मारने की धमकी, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः शहर के रैली गांव में रात करीब 11:30 बजे कुछ शरारती तत्वों द्वारा एक घर पर पथराव करने का मामला सामने आया है। इस हमले में घर की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। शोर सुनकर बाहर निकले लोगों को आरोपियों ने सरेआम जान से मारने की धमकियां दीं और मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, पंचकूला के रैली गांव में रात करीब 11:30 बजे 107 नंबर के सामने स्थित एक घर पर कुछ लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई घरों के शीशे टूट गए। हमलावरों ने इलाके में गुंडागर्दी करते हुए गाली गलोज भी दी। सारी वारदात सीसीटीवी में कैद है जिसमें कुछ नौजवान घर पर पत्थर मारते और धमकियां देते साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं जब पथराव की आवाज सुनकर गांव के लोग अपने घरों से बाहर निकले, तो सभी शरारती तत्व मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

घटना की सूचना तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिसकर्मियों ने केवल यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि संबंधित लोग थाने जाकर शिकायत दर्ज कराएं, जिसके बाद वे वापस लौट गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से गांव का माहौल खराब हो रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -