Punjab Govt AD
HomeHaryanaबदमाशों ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर, देखें...

बदमाशों ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः हिमाचली ढाबा के पास बदमाशों में 2 युवकों पर चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दोनों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि मौली जागरा निवासी पल्ली, माजरी चौक निवासी संजय, साहिल और आशू ने चाकू से हमला किया है। घायलों की पहचान रविद्र उर्फ सूरज और जॉनी निवासी राजीव कॉलोनी के रूप में हुई है। लोगों के अनुसार चारों बदमाशों ने हिमाचली ढाबा के पास जॉनी को चाकू मारने के बाद पीछे से आ रहे सूरज को रोककर चाकू से वार कर दिया।

शरीर में दो जगहों पर चाकू लगने से दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल इलाज के लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने इलाज के बाद दोनों को चंडीगढ़ सेक्टर-32 के अस्पताल में रेफर कर दिया है। घायल के परिजनों ने बताया कि जॉनी के पेट और पीछे पीठ पर चाकू लगे हैं। वहीं सूरज उर्फ रविंद्र को पीठ और पट पर दो जगहों पर चाकू से मारा है। घाव अधिक होने से दोनों को डॉक्टरों ने उपचार करने के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। मामले में पुलिस जांच में शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -