Punjab Govt
HomeNationalदुकानदार पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV

दुकानदार पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिवपुरी: जिले के भोंती कस्बे में तेजधार हथियारों से हमला करने की घटना सामने आई है। जहां देर रात 10 बजे दुकानदार पर 6 लोगों ने मिलकर लाठी-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद शटर बंद कर दुकानदार ने अपनी जान बचाई। बताया जा रहा हैकि उक्त बदमाशों ने देसी कट्टे से फायर भी किए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार राजा उर्फ़ ऋषभ गुप्ता पुत्र रामस्वरूप गुप्ता निवासी ग्राम भोंती एचपी पेट्रोल पंप मंडी ग्राउंड के पास मनपुरा रोड पर राजा प्रोविजन के नाम से दुकान संचालित करता है।

देर रात 10 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान प्रमोद शर्मा निवासी, कार्तिक शर्मा दीपक शर्मा के साथ अन्य 3 व्यक्ति आए जिनके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था, जिन्होंने लाठी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के वक्त शटर बंद कर दुकानदार ने अपनी जान बचाई। इसके बाद भी युवकों ने कट्टे से फायर कर दिए। घटना की शिकायत युवक ने एसपी शिवपुरी से की है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -