Punjab Govt AD
HomeNationalज्वेलर्स की दुकान पर बदमाशों ने किया हमला, पूर्व नवयुवक मंडल अध्यक्ष...

ज्वेलर्स की दुकान पर बदमाशों ने किया हमला, पूर्व नवयुवक मंडल अध्यक्ष की मौत, रोष में लोगों ने किया बाजार बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नागौरः मेड़ता सिटी में आधी रात को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित एक ज्वैलरी दुकान पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में मेड़ता मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के पूर्व नवयुवक मंडल अध्यक्ष पंकज सोनी की मौत हो गई, जबकि दुकान में काम कर रहे दो बंगाली कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जैतारण चौकी निवासी पंकज सोनी (40) पुत्र गोरधनलाल सोनी रात करीब साढ़े 12 बजे अपनी ज्वैलरी शॉप में दो कारीगरों संजय और संदीप के साथ काम कर रहे थे।

इसी दौरान हथियारों से लैस दो बदमाश दुकान में घुसे और अचानक हमला शुरू कर दिया। बदमाशों के हमले से दुकान में अफरा-तफरी मच गई। हमले में पंकज सोनी के छाती और पेट में चाकू के गंभीर घाव लगे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल कारीगरों को उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां ऑन कॉल डॉक्टर डॉ. कमलेश गौरा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अजमेर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मेड़ता पुलिस उप अधीक्षक रामकरण सिंह मलिंडा ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक रामकरण मलिंडा के अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों की पहचान कर ली है। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे हैं। एक आरोपी की फोटो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में जारी कर आमजन से पहचान कर सूचना देने की अपील की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

घटना से आक्रोशित स्वर्णकार समाज और सराफा व्यापारियों ने मंगलवार को मेड़ता सिटी में सभी ज्वेलरी दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है। स्वर्णकार समाज व्यापार संघ ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता पैकेज देने की मांग की है। वहीं, घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -