Punjab Govt AD
HomeNationalपत्नी से अवैध संबंध के शक में नाबालिग की हत्या

पत्नी से अवैध संबंध के शक में नाबालिग की हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सूरतः पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने एक नाबालिग का गला काट दिया। घटना सायण गांव की है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना उस समय हुई, जब मृतक किशोर (14) आरोपी के घर में मौजूद था।

आरोपी विजय वसावा ने उसे पत्नी के साथ देखा तो उस पर भड़क उठा। नाबालिग कुछ समझ पाता, उतनी ही देर में आरोपी किचन से चाकू लेकर आ गया और कई वार करने के बाद उसके गला काट दिया। नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ओलपाड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। आरोपी विजय वसावा की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग तीन टीमें गठित की गई हैं। हत्या की वारदात से पूरे गांव भारी हलचल मच गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -