Punjab Govt Advertisement
HomeNationalछोटी सी बात को लेकर नाबालिग जूस विक्रेता को बदमाशों ने मारा...

छोटी सी बात को लेकर नाबालिग जूस विक्रेता को बदमाशों ने मारा चाकू, गुस्साए परिजनों ने किया Road जाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटनाः जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, नाबालिग जूस विक्रेता को बदमाशों ने चाकू मार दिया। घायल दुकानदार की पहचान सुमन कुमार (15) के तौर पर हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंचकर पुलिस हालात को सामान्य करने में जुटी हुई है। फिलहाल युवक को पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जानकारी देते पड़ोसी दुकानदार सन्नी ने बताया कि 2 दिन से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आज सुबह में बाइक से 4 से 5 की संख्या में बदमाश दुकान पर आए। फिर जूस पिया। इसके बाद चाकू मार दिया। पीड़िता की बहन मुस्कान ने बताया कि पिता जी घर पर खाना खाने के लिए रुके थे। वह भी घर पर थी। इसी बीच पड़ोस के भैया ने आकर बताया कि तुम्हारे भाई को किसी ने चाकू मार दिया है। मौके पर आए तब तक पड़ोस के लोग उसे स्कूटी पर बैठाकर इलाज के लिए भागे। फिलहाल स्थिति गंभीर है। पेट में चाकू लगा है।

पीड़ित के मौसी के बेटे भैरव ने बताया कि दयानंद बॉयज स्कूल में पीड़ित पढ़ता है। 9th क्लास का छात्र है। शनिवार को क्लास रूम में बैठने को लेकर विवाद हुआ था, जिन लड़कों से विवाद हुआ था, वो कल भी पीड़ित को खोज रहे थे। आज सुबह सुबह उसकी जूस की दुकान पर पहुंचें और घेरकर मारपीट शुरू कर दी, फिर चाकू मार दिया।

एएसपी अभिनव ने बताया कि सुमन कुमार अपने पिता के साथ जूस का ठेला लगाते हैं। इन्हीं को आज अज्ञात 4-5 नाबालिग लड़कों के द्वारा मारपीट की गई और चाकू मार दिया गया। फिलहाल सुमन कुमार को एडमिट कराया गया है। कंडीशन स्टेबल होने पर पूछताछ के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर किस बात को लेकर विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों ने विवाद के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -