Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsनाबालिग लड़कियों से करवाए जा रहे थे गलत काम, सरकारी अफसरों सहित...

नाबालिग लड़कियों से करवाए जा रहे थे गलत काम, सरकारी अफसरों सहित 21 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सूबे में छोटी-छोटी बच्चियों से वेश्यावृत्ति कराने के केस में गिरफ्तार हुए 11 ग्राहको में सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने अंतरराज्यीय वेश्यावृत्ति गिरोह में शामिल सरकारी अधिकारियों समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक सीनियर अफसर ने बुधवार को कहा कि इस मामले में सूबे की पुलिस ने 10 से 15 साल उम्र की 5 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है।

पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सरकारी अधिकारियों में एक पुलिस उपाधीक्षक और स्वास्थ्य सेवाओं का उपनिदेशक शामिल है।ईटानगर के पुलिस अधीक्षक (SP) रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि राजधानी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली दो बहनें पड़ोसी राज्य असम के धेमाजी से नाबालिग लड़कियों को तस्करी कर राज्य में ला रही थीं। उन्होंने कहा कि यहां पास में चिंपू में नाबालिग लड़कियों से जुड़ा एक वेश्यावृत्ति गिरोह सक्रिय होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने 4 मई को 2 बहनों के घर पर छापा मारा और 2 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया।

एसपी ने कहा कि नाबालिग लड़कियों ने खुलासा किया कि उन्हें दो बहनें धेमाजी से ईटानगर लेकर आई थीं। इसके बाद धेमाजी से तस्करी करके लाई गई 2 और नाबालिग लड़कियों के बारे में पता चला जो एक महिला के चंगुल में थीं और बाद में उन्हें मुक्त करा लिया गया। पुलिस टीम को यह भी पता चला कि आरोपी एक और नाबालिग लड़की को तस्करी कर लाए है। जिसके बाद एक होटल में छापेमारी की गई और लड़की को मुक्त करा लिया गया।  पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वेश्यावृत्ति रैकेट में शामिल कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 5 सरकारी अधिकारियों सहित 11 ग्राहकों को भी गिरफ्त में लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -