ऊना/ सुशील पंडित : थाना सदर के अंतर्गत आते गलुआ में किराए पर रह रही एक प्रवासी महिला ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक महिला पूजा देवी का पति शिवनारायण जोकि गांव बुखानखेडा जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश का रहने वाला है व एक स्थानीय होटल में वेटर का कार्य करता है। लगभग 2 साल पहले इसकी पूजा से शादी हुई थी। शिवनारायण लगभग 7 साल से ऊना में रह रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनारायण ने बताया कि उसकी पत्नी दिमागी परेशान रहती थी जिसकी वजह से उसका इलाज भी चल रहा था।
सूचना मिलते ही मृतका का पति शिवनारायण घर पहुंचा और उसने देखा की उसकी पत्नी का शव पंखे से लटक रहा है उसने तुरंत कपड़े को काटा कि शायद इसकी सांसें चल रही हो लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर मकान मालिक बलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने इस मामले की पुष्टि करते हुए इस मामले में जांच किए जाने की बात कही है।
