ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव चुरूडू में 40 वर्षीय प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मुंशी मरांडी पुत्र चंदन मरांडी निवासी जिला पूर्णिया बिहार के रूप में हुई है। जो कि पिछले लंबे समय से चुरूडू में रह रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंशी मरांडी वीरवार रात्रि अपनी झुग्गी में सोया हुआ था। शुक्रवार सुबह मृत अवस्था में मिला। जिसकी सूचना प्रवासी मजदूरों ने प्रधान पंचायत चुरूडू के माध्यम से पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू की व शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल से करवा परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा आगामी जांच शुरू कर दी है।

चुरुडु में प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -