HomeEntertainmentनुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

युवा दिवस के उपलक्ष पर युवाओं को किया जागरूक

बददी/ सचिन बैंसल : ग्लेनमार्क फाउंडेशन द्वारा भोजिया नर्सिंग कॉलेज के छात्रों के साथ युवा दिवस के उपलक्ष पर नशे के दुष्टपरनामो से अवगत करवाया गया। नाटक का विषय एक नई पहल नशा मुक्ति की ओर रखा गया । नर्सिंग छात्रों की ओर से नुक्कड नाटक की प्रस्तुति दी गई। बीबीएन में प्रशासन के साथ साथ सामाजिक संस्थाओं ने भी नशे के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी l अब स्कूलों कॉलेजों और पब्लिक प्लेस में युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। 

संस्था के परियोजना आधिकारी ने बलजिंद्र सिंह ने  बताया नुक्कड नाटक के माध्यम से दर्शाया गया कि कालेज के बच्चो को नशे की लत कैसे पड़ी और कैसे नशे की पूर्ति के लिए बाकी छात्र छात्राओं को कैसे इसकी लत लगवाई जाती है और इस तरह समाज परिवार देश में होने वाली अशांति एव अवयस्ताओ की प्रवृति की आदतों का चित्रण किया गया। नाटक के अंत में कोरस गायन करके सभी दर्शकों के साथ नशाखोरी के विरुद्ध सामूहिक शपथ ली गई।

कार्यक्रम में सिविल अस्पताल बद्दी के एसएमओ डॉ अनील अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे। उन्होने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के इस कार्यक्रम को वर्तमान की जरूरत बताते हुए सराहना भी की। भोजिया नर्सिंग कालेज के इंस्ट्रक्टर हिना ने समाज में व्यापत नशाखोरी के कारणों पर अपने विचार वयक्त किए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -