Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsमहबूबा करती थी स्पा में काम, बॉयफ्रेंड ने उतारा मौत के घाट

महबूबा करती थी स्पा में काम, बॉयफ्रेंड ने उतारा मौत के घाट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कर्नाटक-कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक अजीब मामला सामने आया है यहां एक व्यक्ति ने अपनी 42 वर्षीय महबूबा का उसकी नौकरी से नाखुश होकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 32 वर्षीय गिरीश को गिरफ्तार किया है जो की एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी है। यह वारदात जयनगर के शालिनी मैदान की है। पुलिस ने मृतक की पहचान पास के ही एक लॉज में रहने वाली कोलकाता की फरीदा खानम के रूप में की है।

पुलिस ने बताया कि फरीदा एक स्पा में काम करती थी और गिरीश और वो दोनों रिलेशनशिप में थे। महिला का मित्र उसकी नौकरी से नाखुश था। इस वजह से उन दोनों के बीच विवाद पैदा हो गया। शनिवार को इसी बात पर बहस के बाद गिरीश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि कुछ राहगीरों ने उसे खून से लथपथ देखा और अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को संदेह है कि यह सुनियोजित हत्या है क्योंकि उसके पास चाकू था। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -