ऊना/सुशील पंडित : मैहतपुर से हरोली में ब्याही गई एक लड़की के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर वार्ड नंबर दो के रहने वाले हुकम चंद पुत्र दसौंदी राम ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि उसकी बेटी की शादी नवंबर 2017 में हरोली के नंगल कलां गांव वासी जसवीर सिंह पुत्र गुरमेल चंद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी को उसके पति, जेठ सतनाम तथा जेठानी सोमा देवी द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया था। पुलिस ने टाहलीवाल थाने में उक्त आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -