Punjab Govt
HomeHimachalकुटलैहड़ भाजपा के दोनों मंडलों की बैठक संपन्न

कुटलैहड़ भाजपा के दोनों मंडलों की बैठक संपन्न

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुछ लोग पैसे देकर सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह करने में लगे हैं: भुट्टो 

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के दोनों मंडलों की बैठक स्थानीय कार्यालय बंगाणा में आयोजित की गई, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान करते हुए संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया।भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है, जिसमें कार्यकर्ताओं को उनके धरातल पर किए गए कार्य के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी जाती है। उन्होंने बिना नाम लिए उन लोगों पर कड़ा प्रहार किया जो सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर भाजपा पार्टी के भीतर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पैसे देकर सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह करने में लगे हैं, लेकिन ऐसे लोग न संगठन हितैषी हैं और न ही क्षेत्र की जनता के सच्चे सेवक।

कुटलैहड़ भाजपा की हर बैठक में सम्माननीय कार्यकर्ता अपनी जेब से खर्च करके बैठक में पहुंचते है। भुट्टो ने दो टूक कहा कि सोशल मीडिया पर छद्म नामों से बयानबाजी करने वालों की पहचान संगठन के पास है और बहुत जल्द वे लोग जनता के सामने बेनकाब होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के वास्तविक कार्यकर्ताओं को ही संगठन में स्थान मिला है और जल्द ही अन्य मोर्चों का भी पुनर्गठन किया जाएगा। भुट्टो ने जोर देकर कहा कि हमारा लक्ष्य कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाना है। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर चर्चा होगी और जमीनी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का संगठन किसी व्यक्ति विशेष से ऊपर है और सभी को संगठनात्मक अनुशासन में रहकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अफवाहों से दूर रहें और केवल संगठन के निर्देशों पर कार्य करें। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,राज कुमार वर्मा, जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा ,संतोष सैनी,सुषमा ठाकुर ,सूरम सिंह ,राजेंद्र ठाकुर दोनों मंडलों के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा व अन्य प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -