ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक अध्यक्ष बिपन साजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा स्कूल स्टाफ व करीब डेढ़ सौ अभिभावक मौजूद रहे। इस बैठक का उद्देश्य नए सत्र के शुभारम्भ पर चर्चा करना था। बहीं बैठक में स्कूल प्रिंसिपल सुरेश शर्मा ने स्कूल के बीते वर्ष का शिक्षा रिपोर्ट कार्ड रखा। जिसमे किस कक्षा के किस विद्यार्थी ने कितने अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की है। ओर सरकार की कौन सी योजना से किस छात्र को क्या लाभ मिला है। इस पर विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक में सरकार द्वारा फ्री पुस्तक वितरण ओर स्कूल के हर छात्र को पहचान पत्र देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में यह भी पारित हुआ कि हर छात्र घर से पानी की बोतल ले कर आएगा और 9 से 12 तक के छात्र घर से खाना अवश्य लेकर आएंगे। स्कूल में प्रबंधन समिति के चार सदस्य जो खाली चल रहे थे। उन्हें भरा गया। स्वर्णा देवी,संजय कुमार , सुषमा देवी ओर शशि बाला को मनोनीत किया गया।
इस बैठक में नए सत्र में शिक्षा पर भी मंथन किया गया कि किस प्रकार अच्छी पढ़ाई छात्रों को मिल सके। बैठक में सभी स्कूल अध्यापकों ने अभिभावकों से आग्रह किया कि स्कूल समय के बाद अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें। वर्तमान समय में कुछ शातिर समाज को नशे जैसी कुरीतियों से दूषित कर रहे है। हमें समाज के साथ साथ अपने ओर परिवार की देखभाल भी रखनी होगी। इस मौके पर प्रवक्ता नरेंद्र धीमान, विवेक शर्मा, अनिल शर्मा,राम मूर्ति शर्मा, अभिभावक व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
