नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत एसडीएम बंगाणा की अध्यक्षता में हुई बैठक
बंगाणा उपमंडल के सभी सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल रहे मौजूद
ऊना/सुशील पंडित :उपमंडल बंगाणा एसडीएम कार्यलय के बैठक हाल में एसडीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में नशा मुक्त अभियान पर बैठक हुई। इस बैठक में उपमंडल बंगाणा के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल हैड मास्टर बैठक में मौजूद रहे। बैठक में विद्यार्थियों को नशे से बचाने व नशे के दुष्प्रभाव बताने के लिए स्कूलों में किस प्रकार अभियान चलाया जाए। इस पर विशेष रूप से चर्चा हुई। नशा मुक्त अभियान के तहत आज बैठक की गईi उपमंडल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए स्कूल स्तर पर विशेष नशा मुक्त ऊना अभियान चलाया जा रहा है।
नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत छठी से बारहवीं कक्षा के छात्रों को तज्बो दी जा रही है iउन्होंने सभी प्रिंसिपल ब हेड मास्टर से आह्वान किया कि अपने स्कूलों में इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करें और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताएंi उन्होंने बताया कि नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत शपथ बनाई गई है जो कि स्कूलों में लागू होगीi इस मौके पर नशा मुक्त अभियान के तकनीकी सहायक श्री विजय कुमार श्री पंकज पंडित नशे से होने वाले प्रभावों के बारे में बताया ब बच्चों को इसे कैसे बचाया जाए इसकी पूरी जानकारी सभी स्कूलों से आए प्रिंसिपल व हेडमास्टर को दी गई।
उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों अथवा समाज मे कहीं भी कोई नशा बेचता है। तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी जाए। एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि स्कूल कॉलेज में छात्र किस प्रकार नशा मुक्त रहे। इस विषय पर समाज मे हमें काम करना होगा। इस मौके पर नशा मुक्त अभियान की टीम की तरफ से डिस्टिक कोऑर्डिनेटर श्री सतपाल रणावत , जयेंद्र हीर, दीपशिखा मौजूद रहे
