चंडीगढ़ : BJP के सेक्टर-37 में स्थित मुख्यालय पर हुए Grenade Attack मामले में पुलिस आरोपियों को अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंची। इस दौरान ANTF के पुलिस अधिकारियों की कड़ी निगरानी में आरोपियों का मेडिकल करवाया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। मोहाली कोर्ट में इस मामले में आरोपियों पर सुनवाई चल रही है। दोनों आरोपी चंडीगढ़ से भली भांति परिचित थे जिसमें अमन टैक्सी चलाता था और गुरतेज चंडीगढ़ में ही बाइक राइडर का काम करता था और विदेश में बैठे उनके आका ने इन्हें ही यह टास्क दिया था उनके पास से पिस्तौल भी रिकवर की गई है।
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक .30 बोर की जीगाना पिस्तौल और गोला बारूद बरामद की थी। गिरफ्तार किए आरोपियों में शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के मजारी गांव निवासी बलविंदर लाल उर्फ शमी, भरापुर गांव का जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, सुजावलपुर गांव का चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, शिमला स्थित थाना गांव के रुबल चौहान और संगरूर के धुरी में रहने वाला मनदीप उर्फ अभिजीत शर्मा शामिल हैं।