HomePunjabAmritsarPAK से आई 4.13 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार , देखें...

PAK से आई 4.13 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार , देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस ने बॉर्डर पार से आई नशे की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अथिषुमन वासी फगवाड़ा और सुखविंदर उर्फ़ सुंडी वासी देहात अमृतसर के रूप में हुई है। 22 वर्षीय अथिषुमन ने डीजल मेकेनिक का डिप्लोमा किया है और महिंद्रा कंपनी में मेकैनिक के तौर पर कार्य करता था। आरोपी सुंडी की उम्र 28 साल है और दसवीं पास है। वह ड्राइवर का काम करता था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर Gurpreet Singh Bhullar ने कहा कि गिरफ्तार दोनों दोषियों का संपर्क यूरोप में बैठे नशा तस्करों और जेल में बंद कुछ स्मगलरों से था। यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए नशा की खेप मंगवा कर पंजाब के विभिन्न इलाकों में फैलाने का काम करता था। पुलिस ने आरोपियों से 4.13 किलो हेरोइन बरामद की है।

सीपी भुल्लर ने आगे कहा कि वर्ष 2026 के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 488 मामले दर्ज किए हैं और 840 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने 31 किलो से अधिक हेरोइन और 18 लाख रुपए से अधिक की ड्रग मनी भी जब्त की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -