Punjab Govt
HomeNationalकबाड़ के गोदाम में भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अजमेरः श्रीनगर रोड पर नाका मदार नेहरू नगर में स्थित कबाड़ के एक गोदाम में बुधवार रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि पास ही स्थित एक और गोदाम को भी उसने अपनी जद में ले लिया। आग से लाखों रुपए का स्क्रेप जल गया। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने दो-दो फेरे लगाए उसके बाद जाकर आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग की रुक-रुक कर लपटें उठने के कारण फायर टीम गुरुवार तड़के तक आग बुझाने में जुटी रही।

बताया जा रहा है कि कबाड़ में पुराने टायर व प्लास्टिक का सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। इससे आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में आस-पास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस के मौके पर पहुंच गई। आग से लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -