Punjab Govt
HomeHaryanaगोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गोहाना :  गोदाम में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार  पुरानी अनाज मंडी में स्थित किराना स्टोर के गोदाम में आग लग गई। इस आगजनी मेें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मुशक्त के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

दुकानदार की मानें तो गोदाम में आग लगने से उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गोदाम के मालिक मनीष गोयल ने बताया वह रात को 9 बजे के आसपास अपनी दुकान व गोदाम को बंद कर घर चले गए। सुबह करीब 4 बजे गोदाम के पास रहने वाले पड़ोसियों ने फोन कर आग की सूचना दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा सारा गोदाम में भीषण आग लगी हुई थी और धुआं उठ रहा था।

इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने बताया डायल 112 से सूचना मिली थी कि पुरानी अनाज मंडी में एक गोदाम में आग लगी है। जिस पर मौके पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -