गाजियाबाद : वसुंधरा में एसी फटने से मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। आग 2 मंजिला मकान में लगी थी। पहली मंजिल पर लगे एसी फटने की वजह से उठी आग की लपटों ने दूसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी फायर स्टेशन को दी गई। जिसके बाद दो फायर टेंडर आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया है।
जानकारी के अनुसार वसुंधरा के सेक्टर-1 स्थित घर में एसी फटने से आग लग गई। सुबह 5.30 बजे सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मकान के पहले फ्लोर पर आग लगी थी जिसकी चपेट में दूसरी मंजिल भी आ गई। अग्निशमन अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया और जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। गनीमत रही कि आसपास के घरों को भी सुरक्षित बचा लिया।
हालांकि आग के कारण कुछ सामान जल गया। चीफ फायर अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे वैशाली फायर स्टेशन को सूचना मिली कि वसुंधरा में 2 मंजिला इमारत में आग लग गई है। दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग एसी यूनिट में विस्फोट के कारण लगी थी, आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।