नई दिल्ली : चीन में बुधवार को बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। चीन के दक्षिणपश्चिम शहर जिगोंग के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 16 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया के मुताबिक सिचुआन प्रांत के जिगोंग शहर में 14 मंजिला बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई। इसकी वजह से बिल्डिंग के भीतर कई सारे लोग भी फंस गए।
nbsp;
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमारत से निकल रहे काले धुएं को साफ तौर पर देखा जा सकता है। स्थानीय अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि आग लगने की वजह कंस्ट्रक्शन का काम था, जिसकी वजह से चिंगारी भड़की और फिर आग लगी।
अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक आग लगने की सूचना मिलते ही 300 इमरजेंसी वर्कर्स और दर्जनों दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंची। इमरजेंसी वर्कर्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 30 लोगों को बिल्डिंग की आग से बचाया।