Punjab Govt AD
HomeEntertainmentस्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ो का सामान जलकर राख,...

स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बद्दी/सचिन बैंसलः औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत थाना में गौशाला के समीप स्थित स्क्रैप गोदाम में भीषण आगने का मामला सामने आया है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 

बताया जा रहा है यहां पर एक कम्पनी का स्क्रैप आता है, जिसे छांटने का काम किया जाता है। इसमें अचानक से आग लग गई। आग से चारों ओर धुएं के गुब्बर उड़ रहे हैं। आग साथ लगती कंपनियों में न फैल जाए इसके लिए फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक आग लगने के दौरान मौके पर काम कर रहे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर 4 फायर टैंडरों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना मे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही है अभी तक आज नहीं बुझी है। साथ लगती कंपनियों के फायर टेंडर को भी आग बुझाने के लिए बुलाया गया है। आग बुझाने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -