Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsफोम की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

फोम की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आग पर काबू पाने में जुटी 3 जिलों की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में फोम बनाने वाली की फैक्ट्री में भयंकर आग गई। घटना के वक्त कुछ कर्मचारी अंदर थे। जिनमें से कुछ घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है। आग बुझाने के लिए 3 जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई हैं। ये फैक्ट्री सोनीपत के गांव रतनगढ़ में स्थित है। जिसका नाम अपेक्स फोम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है। यहां दोपहर के बाद आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आग पर कंट्रोल पाने के लिए आसपास के जिलों रोहतक और पानीपत से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां धीरे-धीरे पहुंच रही हैं। एक गोदाम पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है, दूसरे गोदाम में भी आग पहुंच गई है। फैक्ट्री से फोम के बंडल भी बाहर निकाले जा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -