Punjab Govt AD
HomeHaryanaहाइवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, वीडियो वायरल

हाइवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : सोशल मीडिया पर अकसर ही वीडियो वायरल होती रहती है। कई बार वीडियो हैरान करने वाली होती है। ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कार में आग लगने का है। जानकारी के अनुसार खरड़ हाईवे पर बने फ्लाईओवर पर चलती कार में आग लगने की वीडियो है। 

जानकारी के अनुसार आग कार के बोनट में लगी। इस दौरान कार सवारों ने कार से निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि कार जलकर खाक हो गई। वहीं आग लगने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। सूत्रों की माने तो कार में 2 लोग सवार थे। जिनका बचाव हो गया।

हादसा उस समय हुआ, जब कार फ्लाईओवर के बिल्कुल सेंटर में थी। कार मोहाली से रोपड़ की तरफ जा रही थी। ऐसे में उनका आगे बढ़ना मुश्किल में था। कार सवार युवाओं ने बड़ी होशियारी दिखाई। साथ ही कार को धीरे से किनारे पर लगाकर रोका। पीछे से कार में जा रहे लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -