Punjab Govt AD
HomeNationalL&T कंपनी के गोदाम में भीषण आग, 1 किलोमीटर दूर तक धुएं...

L&T कंपनी के गोदाम में भीषण आग, 1 किलोमीटर दूर तक धुएं का उठा गुबार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुरः पनकी में बीती रात मेट्रो ट्रैक बनाने वाली L&T कंपनी के बड़े गोदाम में लग गई। घटना रात 9:20 बजे की है। गोदाम में मोबिल आयल, केमिकल, कपड़ा, प्लास्टिक और लोहे का सामान भरा था। सब जलकर राख हो गया। लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर से दिख रहीं थी। 1 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार नजर आ रहा था। सूचना पर दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 35 से ज्यादा फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मिलकर करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंपनी प्रबंधन के मुताबिक, आग से करीब 10 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि स्टाक यार्ड में प्लास्टिक के बुश और मेट्रो ट्रैक के नीचे बिछाने वाला सामान रखा था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे स्टाक यार्ड में रखे प्लास्टिक व मोबिल आयल में आग लग गई। जिस वक्त आग लगी, उस समय गोदाम बंद था। अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। गोदाम खुला और फैला हुआ था, ऊपर से अंदर ज्वलनशील सामग्री खासकर प्लास्टिक स्क्रैप, केमिकल और तेल के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।

मौके पर मौजूद फायर कर्मियों ने जैसे-तैसे आग को घेरा, लेकिन हर कोने तक पहुंचने में समय लग गया। दमकल कर्मियों का कहना है कि प्लास्टिक और केमिकल की वजह से आग पर पानी डालने से भी खास असर नहीं हो रहा था। रोटेशन में गाड़ियां लगी रहीं, लगातार पानी का छिड़काव किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -