Punjab Govt
HomeNationalबादल फटने से भीषण तबाही, मलबे में दबे कई लोग, 7 शव...

बादल फटने से भीषण तबाही, मलबे में दबे कई लोग, 7 शव बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रियासी: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के माहौर इलाके में भूस्खलन की एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मलबे से 7 शव बरामद किए गए हैं, जबकि आशंका है कि कई और लोग अब भी मलबे में दबे हो सकते हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है। बता दें कि भारी बारिश के कारण इलाके में हालात और चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

Read in English:- J&K’s Reasi Hit by Tragedy as Landslide Buries Family of Seven

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਰਾਮਬਨ ਵਿੱਚ ਬੱਦਲ ਫਟਣ ਨਾਲ ਤਿੰਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਕਈ ਲਾਪਤਾ

वहीं जम्मू-कश्मीर के रामबन में भी बादल फटने से भीषण तबाही हुई है। बादल फटने से आए सैलाब में कई घर दब गए। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 3 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। बादल फटने से कई छोटे पुलियों और सड़कों भी तबाह कर दिया।

बता दें कि मौसम विभाग ने पहले से ही भारी बारिश और बादल फटने का अलर्ट जारी किया था। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि अभी-अभी उपायुक्त रामबन मोहम्मद अलयास खान से बात की। राजगढ़ क्षेत्र में बादल फटने से चार लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। पांचवां व्यक्ति लापता हैं और उसकी तलाश जारी है। इस बीच, कोई घायल नहीं हुआ है। बचाव अभियान जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैं लगातार संपर्क में हूं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -