नई दिल्लीः राजधानी से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शादीशुदा महिला को ससुराल वाले चारों तरफ से घेरकर खड़े हैं और महिला के चेहरे पर कालिख पोती हुई है। वीडियो मुताबिक, बताया जा रहा है कि महिला ने घर में जिगोलो (किराए पर बुलाया गया आदमी) को बुलाया था, जिसका पता मोहल्ले वालों को लग गया और उन्होंने महिला के मुंह पर कालिख पोतकर उसे बेइज्जत किया है।

जानकारी मुताबिक, दिल्ली में एक शादीशुदा महिला ने मौका पाकर अपने पति और घरवालों की गैरमौजूदगी में जिगोलो को बुलाया था, लेकिन उसके नसीब में राज छिपा नहीं रह सका। अचानक से घर लौटे परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम को देख लिया। इसके बाद महिला के ऊपर गुस्साए घरवालों ने न सिर्फ उसकी जमकर फजीहत की बल्कि उसे सबक सिखाने के लिए पूरे मोहल्ले के सामने उसका मुंह काला कर दिया। इतना ही नहीं, महिला का वीडियो बनाकर घर वालों ने वायरल भी कर दिया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला बेबस होकर अपना चेहरा बचाने की कोशिश करती है लेकिन परिजन उसे रोकते हैं और बार-बार उसके चेहरे पर कालिख पोत देते हैं। इस घटना के बाद महिला का पति गहरे सदमे में है और बताया जा रहा है कि वह किसी से बात भी नहीं कर पा रहा।