HomeEntertainmentपरफ्यूम फैक्ट्री में लगी भयंकर आग लगने से कई मजूदर फंसे, देखें...

परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भयंकर आग लगने से कई मजूदर फंसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बद्दी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कॉस्मेटिक फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर कारखाने में 15 से 20 मजूदर फंसे हुए हैं। आग के बाद के वीडियो सामने भी आए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना के दौरान एक महिला छत पर फंसी हुई नजर आई। वहीं आग की सूचना मिलने पर पंजाब औऱ हिमाचल की 12 के करीब दमकल गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची है। 

जानकारी के अनुसार, सूबे के इंडस्ट्रियल नगरी बद्दी के झाड़माजरी की यह घटना है। यहां पर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। इसमें बड़ी संख्या में मजदूर फंसे हुए है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। दमकल विभाग बद्दी और नालागढ़ की करीब दर्जन भर गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची है। राहत और बचाव के लिए एनडीआरफ की 50  सदस्यों की टीम मौके पर पहुंच गई है।

कुछ मजदूर जान बचाने के लिए छत से कूद गए। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। NDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। साथ ही लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया जा रहा है। फैक्ट्री में आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही हैं। आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया है।सोलन के DC मनमोहन शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर 30 से 35 लोगों के फंसे होने की सूचना है। नालागढ़ से NDRF की टीम को बुलाया गया है। जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -