Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsमंदिर में दर्दनाक हादसे से कई लोगों की मौत, देखें दिल दहलाने...

मंदिर में दर्दनाक हादसे से कई लोगों की मौत, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चेन्नईः रानीपेट जिले के अरक्कोणम में देर रात एक मंदिर के उत्सव के दौरान अचानक क्रेन गिर गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल है। बता दें कि मंडियाम्मन मंदिर माइलर उत्सव एक पारंपरिक त्योहार है जो हर साल पोंगल के बाद मनाया जाता है। इस उत्सव में श्रद्धालु मंदिर के देवताओं के प्रति अपनी भक्ति प्रकट करते है और क्रेन पर लटक कर देवताओं को माला पहनाते हैं।

माला पहनाते समय हुआ हादसा

नेमेली पुलिस ने सोमवार को बताया कि, मंदिर के चारों ओर चक्कर लगा रहे ग्रामीण मालाएं लेकर प्रार्थना कर रहे थे तभी देवताओं की मूर्ति लिए क्रेन अचानक अनियंत्रित हो गया और श्रद्धालुओं पर जा गिरा। क्रेन के अचानक गिर जाने से कई लोग दब गए। इस हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल हुए सात लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसी में से एक व्यक्ति की सोमवार सुबह मौत हो गई। मृतकों की पहचान एस भूपालन (40), बी जोतिबाबू (17), के मुथुकुमार (39) और चिन्नासामी (60) के रूप में हुई है।

क्रेन संचालक को किया काबू

बता दें कि हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रेन के जमीन पर गिरने से लोग चीखते-चिल्लाते और इधर-उधर भाग रहे है। पुलिस ने इस मामले में क्रेन संचालक को हिरासत में ले लिया है। घायलों को इलाज के लिए पुन्नई सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अरकोनम सरकारी अस्पताल और एक निजी अस्पताल भेजा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -