नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश के बीच शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक घर की दीवार गिर गई, जिसमें वहां रह रहे कई लोग मलबे में दब गए।
मिला जानकारी के मुताबिक सुबह सात बजे घटना के संबंध में सूचना मिलने के बाद तीन दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया, लेकिन दीवार के मलबे में कुछ लोगों के अब भी दबे होने की आशंका है।
