Punjab Govt Advertisement
HomeNationalपटाखा फैक्ट्री में धमाके से कई घर गिरे, 4 की मौ'त, 6...

पटाखा फैक्ट्री में धमाके से कई घर गिरे, 4 की मौ’त, 6 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजाबाद: नौशेरा में एक घर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास के कई घर गिर गए। हादसे के बाद कई लोग घर के मलबे में दब गए। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद कई घर गिर गए, जिस वजह से लोग मलबे के नीचे दब गए। अभी तक 10 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिसमें से 4 की मौत हो गई है, जबकि 6 घायल हैं। अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

आगरा रेंज के IG ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है, अभी यहां मौजूद लोगों का कहना है कि मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बचाव अभियान जारी है। लोगों को जो सदमा लगता है, उससे राहत देने की कोशिश की जा रही है। उन्होने बताया कि

रिहायशी इलाकों इस तरह के गोदाम का लाइसेंस नहीं दिया जाता है। इसके नाम पर स्टोरेज का लाइसेंस गांव से काफी दूर एक जगह पर दिया गया था। इस तय जगह पर कोई लाइसेंस नहीं दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस गांव में स्थित एक घर में पटाखे का स्टोरेज किया जा रहा था, जहां विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के प्रभाव से अगल-बगल के घर भी गिर गए हैं। अभी तक 10 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिसमें से 4 लोगों की मौत हो गई है और जबकि 6 लोगों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -