ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल और पंजाब के लिए गर्व का क्षण तब बना जब 24वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की मानसी राणा का दुसरी बार चयन हुआ। मानसी राणा इससे पहले भी कराटे एवं ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नेशनल गोल्ड मेडल जीत चुकी है।बहीं पर अब दुसरी बार फिर से 24वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
हिमाचल प्रदेश जोमासर मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार उर्फ़ बाबी ने बताया कि यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 25 जनवरी को शोकिन इंटरनेशनल स्कूल चावला दिल्ली में आयोजित होने जा रही है, जिसमें देशभर से चुनिंदा ताइक्वांडो खिलाड़ी भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की मानसी राणा का चयन उनके शानदार खेल कौशल, कठोर मेहनत और कई सफल प्रदर्शनों के आधार पर किया गया है। यह खिलाड़ी 24 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगी और अगले दिन चैंपियनशिप में अपने दमखम का लोहा मनवाएंगी।
एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि मानसी राणा ने पिछले कई महीनों से जिस अनुशासन और मेहनत के साथ अपनी तैयारी को निखारा है, वह निश्चित तौर पर उसे इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन तक पहुंचाएगा। क्षेत्रवासियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में इनके चयन से उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों व बुद्धिजीवी वर्ग का मानना है कि मानसी राणा अपने माता-पिता गुरुजनों स्कूल क्षेत्र व जिला सहित राज्य का नाम एक बार फिर से राष्ट्रीय मंच पर चमका कर लौटेगी।
इसके अलावा इस बार मानसी राणा के साथ पंजाब की अमरित कौर,तनिक्षा धीमान,पुरनीत धीमान, हिमाचल प्रदेश के नवीन,सौरभ डोगरा,शिवाय ठाकुर गुरप्रित सिंह भी इस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेंगे।