Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarपीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले मनोरंजन कालिया का आया बयान,...

पीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले मनोरंजन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे से पहले पूर्व मंत्री मनोरजंन कालिया का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में आखिरी फेज में वोटिंग 1 जून में होने जा रही है। वहीं पीएम मोदी के जालंधर दौरे को लेकर मनोरजंन कालिया ने कहा कि लोगों काफी उत्सुक है। उन्होंने कहा कि मानों ऐसा लग रहा कि जैसे पूरा जालंधर ही पीएपी ग्राउंड में उमड़ने के लिए तैयार बैठा हो। वहीं उन्होंने पीएम मोदी की सिक्योरिटी को लेकर कहा कि वह केंद्र की एजेंसियां की देखरेख में होती है। उसी के अनुसार प्लानिंग की जाती है। कालिया ने कहा कि एक सप्ताह से एजेंसियां पीएम मोदी की रैली को लेकर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पंजाब दौरे पर वह सिक्योरिटी को लेकर किसी भी तरह का कोई चांस नहीं लेना चाहते। इसी के चलते सिक्योरिटी पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। वहीं किसानों द्वारा पीएम मोदी से सवाल पूछने के मामले में कालिया ने कहाकि यह किसान की आढ़ में राजनीतिक लोग है और किसानों की आढ़ में वह राजनीति कर रहे है। कालिया ने कहाकि किसानों की अगर कोई मांगे है वह भाजपा नेताओं को अपने मांग पत्र दें। उन्होंने कहाकि वोटिंग करना ड्रेमोक्रेट का हक है। कालिया ने कहा कि अगर उनकी जायज मांगे है उन्हें केंद्र तक पहुंचाया जाएंगा। वहीं भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी जीत पक्की है। इस दौरान भाजपा में विधायकों के शामिल होने पर कालिया ने कहाकि अगर कोई भी नेता भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में आना चाहता है तो उनका स्वागत है।

वहीं दूसरी ओर किसान नेता हरसुरिंदर सिंह निवासी किशनगढ़ ने कहाकि सभी को पता है कि कोरोना काल में सिर्फ ट्रांसपोर्ट और इंडस्ट्री बंद हुई थी। उस दौरान वातावरण कितना साफ हो गया था। किसान नेता ने कहा कि प्रदूषण को किसी ने साफ तो नहीं किया था और कोई उसमें किसानी बंद नहीं हुई थी। उन्होंने कहाकि किसानों के साथ हो रहे धक्के को लेकर केंद्र को कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं उन्होंने किसानों के मुद्दे को लेकर कहाकि पीएम मोदी किसानों के साथ उनके मुद्दों को लेकर बातचीत तो करें। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी टीवी पर मन की बात बताते हैं, वह एक बार किसानों के दिल की बात भी बैठकर सुनें। उन्होंने कहा कि 100 दिन हो गए है किसानों का धरना चल रहा है। इससे पहले भी 13 महीने तक किसानों का धरना चला था। किसान नेता ने कहा कि क्यों नहीं किसानों की बात सुनी जा रही। उन्होंने कहाकि भाजपा सत्ता में है, ऐसे में उन्हें किसानों की बाते सुननी चाहिए। वहीं हंसराज हंस द्वारा किसानों पर की गई टिप्पणी को लेकर किसान नेता ने कहा कि यह वहीं किसान है जो हंसराज हंस से सिर से 100-100 के नोट वार के फेंकते थे, जब वह अच्छी बाते करता था।

उन्होंने कहा कि जब वह गलत पार्टी में गया, उस दौरान किसान नेताओं द्वारा उसका विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हंसराज हंस को उस समय दिखाई नहीं दिया जिस समय हरियाणा की पहलवान लड़कियां दिल्ली मोर्चे में धक्के खाती रही। उन्होंने कहा कि किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। किसान नेता ने कहा कि उस समय भाजपा केंद्र के मंत्री ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की, लेकिन हंसराज हंस उस समय क्यों नहीं कुछ बोल पाया। वहीं रवनीत बिट्टू पर जमकर निशाना साधते हुए किसान नेता ने कहाकि वह सिख नहीं है और उसकी पंजाब के सिखों के साथ पहले ही नहीं बनी। उन्होंने कहा कि वह कभी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाता है तो कभी भाजपा में शामिल हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा में जाकर उसे बाते आ रही है। उन्होंने कहा कि बिट्टू जो कहता है कि 4 जून के बाद वह किसानों पर लाठियां बरसाएंगे, इनकी वीडियो और फोटो उसने अपने पास रख लिए है, किसान नेता ने कहाकि वह जो मर्जी कर लें। उन्होंने कहा कि बिट्टू को ऐसी बाते करने से पहले शर्म आनी चाहिए कि वह किस परिवार से जन्मा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -