Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeHimachalसंत बाबा बाल जी के दरबार पहुंचे मनीष सिसोदिया और हरजोत बैंस,...

संत बाबा बाल जी के दरबार पहुंचे मनीष सिसोदिया और हरजोत बैंस, लिया आशीर्वाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना /सुशील पंडित: राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां स्थित संत बाबा बाल जी आश्रम में चल रहे वार्षिक महोत्सव के छठे दिन विशेष आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला, जब दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आश्रम पहुंचे और संत बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ राज्य वूमेन फेडरेशन की अध्यक्ष भी मौजूद रहीं। आश्रम पहुंचने पर श्रद्धालुओं और आश्रम प्रबंधन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।

वहीं आश्रम के प्रमुख सेवादार माधव नन्द जी ने अतिथियों का फूल मालाओं, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद उन्हें मंच तक ले जाया गया, जहां उन्होंने संत बाबा बाल जी महाराज तथा कथा व्यास गौरव शास्त्री जी को श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान आश्रम परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
संत बाबा बाल जी महाराज ने भी दोनों अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा जनसेवा में निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर मनीष सिसोदिया ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा बाल जी महाराज के दर्शन कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक स्थल व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा प्रदान करते हैं।
वहीं पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि वे जिस मुकाम तक पहुंचे हैं, वह संत बाबा बाल जी महाराज और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से ही संभव हुआ है। उन्होंने आगे भी इसी प्रकार आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।
इस दौरान आश्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page