नई दिल्ली : संसद भवन के पास एक व्यक्ति द्वारा खुद को आग लगने की खबर सामने आई है। बुधवार को संसद भवन के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। आग लगने के बाद वह गंभीर रुप से झुलस गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को मौके पर पेट्रोल भी मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति का नाम जितेंद्र है और वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का रहने वाला है। जब व्यक्ति ने खुद को आग लगाई तब घटना के दौरान स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ लोगों के साथ मिलकर तुरंत आग बुझा दी और व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।