Punjab Govt Advertisement
HomeNationalपत्नी से छेड़छाड़ करने से रोका तो व्यक्ति को मौत के घाट...

पत्नी से छेड़छाड़ करने से रोका तो व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जबलपुरः जिले में मंगलवार को हुई 45 साल के व्यक्ति की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 2 को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी का छोटा भाई फरार चल रहा है।

जानकारी अनुसार, मृतक रोशन, प्राइवेट काम करता था तथा उसकी पत्नी घर में ही छोटी सी किराना दुकान चलाती थी। मंगलवार दोपहर गौरव घर में घुसकर रानी का हाथ पकड़ने लगा। इतने में बाहर नल से पानी भरने जा रहे रोशन ने उसे धक्का दे दिया। विवाद होने पर आरोपी मनीष और शिब्बू भी आ गए और लाठी लेकर रोशन पर टूट पड़े। पत्नी बचाने आई तो उनका भी सिर लाठी मारकर फोड़ दिया। दोनों को घायल करने के बाद आरोपी भाग निकले। पड़ोस के लोगों दंपती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां रोशन को मृत घोषित कर दिया गया। रानी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि रोशन के काम पर जाने के बाद रानी को अकेला देखते ही आरोपी गौरव घर के चक्कर लगाना शुरू कर देता था। रानी उसकी इस हरकत पर इशारों और चीखकर आसपड़ोस के लोगों बुला लेती थी, इसके बाद आरोपी भाग जाता था। ऐसा कई बार हुआ। आरोपी उस पर गंदी नजर रखता है। उसकी हरकत से परेशान होकर कुछ महीने पहले रोशन और रानी ने पुलिस में भी शिकायत की। पुलिस ने गौरव को भी समझाया था।

पड़ोसियों के मुताबिक, घटना से तीन दिन पहले जब रानी पानी भरने बाहर निकली, तभी उसे अकेला पाकर गौरव ने उसका हाथ पकड़ लिया। रानी ने यह बात पति को बताई। उन्होंने गौरव को समझाते हुए थप्पड़ मारा और कहा कि दोबारा गलत हरकत की तो ठीक नहीं होगा।

इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने हत्या का प्लान बनाया। पुलिस ने फिलहाल घटना में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी का छोटा भाई अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -