HomeHimachalचुनाव से पहले बड़ी वारदात, गोलीबारी में 10 पुलिसकर्मियों की मौ'त

चुनाव से पहले बड़ी वारदात, गोलीबारी में 10 पुलिसकर्मियों की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव से पहले बड़ी आतंकी वारदात हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में एक पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले में 10 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। हमला आधी रात के बाद किया गया, जब अधिकतकर पुलिसकर्मी सो रहे थे। पाकिस्तान में हाल के समय में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। अस्थिर पाकिस्तान की अंतरिम सरकार इन्हें रोकने में नाकाम है। अपने ही पाले गए आतंकी पाकिस्तान के लिए ‘नासूर’ बनकर कहर ढा रहे हैं। ताजा मामला डेरा इस्माइल जिले का है। यहां 8 फरवरी को आम चुनाव से पहले आतंकी हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है, 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले की तहसील दरबान में आतंकवादियों ने तड़के 3 बजे पुलिस थाने पर भारी हथियारों से हमला कर दिया।

हमले के बाद आतंकी अपने कुछ साथियों को छुड़ाने में भी कामयाब रहे। उन्होंने लौटते वक्त थाने में रखे हथियारों को भी लूट लिया। रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला देर रात तब किया गया, जब थाने के अधिकतर पुलिसकर्मी सोए हुए थे। आतंकवादियो ने हमले से पहले स्नाइपर फायर किया और उसके बाद चौधवन पुलिस स्टेशन में घुस गए। उन्होंने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस उपाधीक्षक अनीसुल हसन ने बताया है कि आतंकवादियों ने थाने में कई हैंड ग्रेनेड भी फेंके। खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात ने घटना और हताहतों की संख्या की पुष्टि की।  हमले के तुरंत बाद दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले, टैंक और डेरा गाजी खान की ओर जाने वाली सड़कों पर यातायात को रोक दिया गया है। पुलिस की कई टीमें आतंकवादियों की बड़े पैमाने पर तलाश कर रही हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -