Punjab Govt
HomeInternationalबड़ा हादसाः एयर शो में लड़ाकू विमान तेजस फाइटर जेट हुआ क्रैश,...

बड़ा हादसाः एयर शो में लड़ाकू विमान तेजस फाइटर जेट हुआ क्रैश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दुबई एयर शो में भारत का लड़ाकू विमान तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया है। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर हुआ है। वहीं हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है। बताया जा रहा हैकि एक डेमो फ्लाइट के दौरान यह हादसा हुआ।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि पायलट ने खुद को बाहर निकालने (इजेक्ट) की कोशिश की या नहीं। हादसे के बाद हवाई अड्डे के ऊपर काला धुआं उठता देखा गया। बता दें कि वायुसेना का तेजस जेट क्रैश होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 2024 में राजस्थान के पोकरण में युद्धाभ्यास के दौरान इंजन फेल होने की वजह से तेजस क्रैश हो गया था।

वीडियो में नजर आ रहा है कि आसमान में कलाबाजियां करते हुए तेजस विमान अचानक जमीन से टकरा गया और फिर जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद सिर्फ भीषण आग की लपटें उठती दिखी। विमान के जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही पलों में काले धुएं का गुबार हवा में फैल गया। हादसे के बाद पायलट की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है और यह भी साफ नहीं है कि उन्होंने समय रहते इजेक्ट किया या नहीं। वहां मौजूद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -