Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsमाॅल में बड़ा हादसा, ग्रिल गिरने से 2 की दर्दनाक मौ'त

माॅल में बड़ा हादसा, ग्रिल गिरने से 2 की दर्दनाक मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नोएडाः ग्रेटर नोएडा के एक माॅल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक मॉल में ग्रिल गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। यह घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके में स्थित ब्लू सफायर मॉल की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख इलाके में स्थित ब्लू सफायर मॉल में हादसा होने से हड़कंप मच गया। रविवार दोपहर मॉल में लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। नीचे खड़े दो युवकों पर तभी ग्रिल उनके सिर पर आकर गिरी और उनकी मौत हो गई। घटना को देखकर आस-पास खड़े लोग सहम गए और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने उन दोनों को बचाने के लिए तुरंत प्रयास करना शुरू कर दिए और पुलिस को हादसे की सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों मृतकों के शव कब्जे में ले लिए। और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामल दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही हादसे में मृतकों की पहचान गाजियाबाद के हरेंद्र नगर में रहने वाले शकील और हरेंद्र भाटी के रूप में हुई है। हादसे का कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

मृतक शकील और हरेंद्र एस्किलोटर्स की तरफ बढ़ रहे थे और ऊपर से लोहे की ग्रिल गिरने से मौके पर मौत हो गई। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक निजी अस्पताल से थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि ब्लू सफायर मॉल पर छत से लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से 2 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। जिसमें हरेंद्र भाटी (35) पुत्र राजेंद्र भाटी निवासी गौशाला फाटक के पास विजय नगर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद व शकील (35) पुत्र छोटे खान निवासी केला खेड़ा थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद के शव का पुलिस द्वारा पंचायतनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मामले में एडीसीपी (ADCP) हृदेश ने बताया कि परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -