Punjab Govt AD
HomeNationalबड़ा हादसाः नदी में 12 लोगों से भरी नाव पलटी, एक मौत,...

बड़ा हादसाः नदी में 12 लोगों से भरी नाव पलटी, एक मौत, 4 लापता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटना: बिहार में बड़ा नाव हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि नाव पर 12 लोग सवार थे बीच नदी में अचानक नाव पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई तो वहीं 4 लोग लापता बताए जा रहा हैं। जानकारी अनुसार नाव पर 10 महिलाएं और 2 नाविक सवार थे। जो घास लेकर घर लौट रहे थे। दरअसल, पूरा मामला सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत अंतर्गत बेलापट्टी वार्ड संख्या-1 का है।

जहां मंगलवार शाम बड़ा नाव हादसा हुआ। बेंगा धार में घास लेकर घर लौट रही एक नाव अचानक पलट गई। नाव पर कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें 10 महिलाएं और 2 नाविक शामिल थे। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, घायलों में से एक महिला संजन देवी (निवासी – छातापुर थाना क्षेत्र, डहरिया पंचायत, चकला गांव) को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना में चार लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। मौके पर त्रिवेणीगंज, जदिया और छातापुर थानों की पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि नाव पर 12 लोग सवार थे। इनमें 7 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोगों की खोज के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -